Aaj Ka Rashifal 21 March 2025: आज कैसा रहेगा आपका दिन, देखें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 March 2025: आज 21 मार्च शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। आज कुछ राशियों को किसी बड़े काम ऑफर मिल सकता है। वहीं, कुछ राशि के जातक प्रॉपर्टी में निवेश का ...

Aaj Ka Rashifal 21 March 2025: आज 21 मार्च शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। आज कुछ राशियों को किसी बड़े काम ऑफर मिल सकता है। वहीं, कुछ राशि के जातक प्रॉपर्टी में निवेश का प्लान बना सकते हैं। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

 

मेष

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नए लोगों से संपर्क करना आपके लिए आज अच्छा रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आप अपने बिगड़े हुए काम को भी बनाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार के मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। नौकरी वर्ग वालों को लाभ होगा।

वृषभ

आज का दिन अच्छा है। नए कार्य की शुरुआत होगी। पुराना रुका हुआ धन आज आपको मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी विशेष कार्य को लेकर लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज के दिन आपका कोई बड़ा काम पूरा होने वाला है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के लोग आपका विरोध कर सकते हैं। किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना आज आपके लिए घातक हो सकता है। विवादों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कामों को लेकर आप कोई बड़ा डिसीजन आज ले सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। परिवार में चल रहे पुराने तनाव खत्म होंगे। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देने से बचें।

सिंह

आज का दिन आपकी राशि के लिए अच्छा कहा जा सकता है। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। नौकरी वर्ग वालों का प्रमोशन हो सकता है। आपके व्यवहार से आज आपके शत्रु भी आपके बस में हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए और आपके परिवार के लिए अच्छा रहेगा, जिसका काम को लेकर बहुत दिनों से तनाव में थे, वो पूरा होगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। इसके साथ ही वाणी के प्रभाव से आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर सकते हैं। जमीन, घर, गाड़ी आदि खरीदने के योग हैं।

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

तुला

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति संबंधी विवादों से दूर रहें। न्यायालय पक्ष में आज आपको पराजय मिल सकती है। शत्रु पक्ष आप पर हावी नजर आएंगे। आज पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। इसके साथ ही परिवार में लोग आपके व्यवहार से परेशान नजर आएंगे। अच्छा होगा व्यापार में कोई बड़ा जोखिम आज न उठाएं।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। नए काम की शुरुआत करने से पहले सभी बातों और तथ्यों को समझ लें नहीं, तो आने वाले समय में आपको नुकसान हो सकता है। परिवार में मानसिक क्लेश देखने को मिलेगा।

धनु

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक है। घर में मांगलिक कामों के योग बनेंगे। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय में नई डील से फायदा हो सकता है। जमीन, घर, गाड़ी खरीदने का योग है।

मकर

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने चल रहे विवाद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा। आज आपके मन की बात पूरी हो सकती है। पत्नी के साथ आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। इसके साथ ही व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में पुरानी किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार में आज स्थिति ठीक नहीं रहेगी। किसी को उधार देने से बचें। इसके साथ ही लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। न्यायालय पक्ष में शत्रु पक्ष आप पर हावी नजर आएंगे।

मीन

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। व्यवसाय में हानि हो सकती है। आज आपके किसी बड़े कार्य में रुकावट आ सकती है, जिस कारण आप परेशान नजर आएंगे। परिवार में आपसी तनाव बढ़ सकता है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत सोच-विचार कर करें।

About the Author