Success Story: किसी मॉडल से कम नहीं है ये लेडी अफसर, छठे प्रयास में UPSC क्रैक कर बनी IAS

Success Story: IAS, IPS बनने के लिए हर साल लाखों युवा UPSC की परीक्षा में शामिल होते है, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिल पाती है। इसके बाद कुछ दोबारा प्रयास करते है और कुछ हार मान लेते है। ...

Success Story: IAS, IPS बनने के लिए हर साल लाखों युवा UPSC की परीक्षा में शामिल होते है, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिल पाती है।

इसके बाद कुछ दोबारा प्रयास करते है और कुछ हार मान लेते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लेडी अफसर के बारें में बताने वाले है, जिन्होनें UPSC के लिए आखिरी तक अपनी मेहनत जारी रखी और फिर IAS बनकर अपना मुकाम हासिल किया।

कौन है IAS प्रियंका गोयल ?
ये कहानी है IAS प्रियंका गोयल की, जिन्होनें UPSC में पांच बार फेल होने के बावजूद भी हार नहीं मानी। प्रियंका ने UPSC CSE 2022 में 369वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर अपने सपनों को साकार किया। लेकिन प्रियंका के लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था।

rewari update
Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !

दिल्ली की रहने वाली है प्रियंका
प्रियंका गोयल दिल्ली की रहने वाली है। उन्होनें पीतमपुरा के महाराजा अग्रेसन मॉडल स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के केशव महाराज कॉलेज से BCom किया। इसी बीच उन्होनें यूपीएससी की परीक्षा देने का मन बनाया।

इसके लिए उन्होनें साल 2016 में तैयारी भी शुरू कर दी और एग्जाम दिया। लेकिन अपने पहले प्रयास में वह प्रिलिमिनरी एग्जाम भी पास नहीं कर पाई थी।

पांच बार हुई फेल
मगर उन्होनें हार नहीं मानी दूसरी बार प्रयास किया मगर यहां भी असफलता ही हाथ लगी। वह इस परीक्षा में लगातार पांच बार फेल हुई। लेकिन इसके बाद उन्होनें एक आखिरी कोशिश की और इस आखिरी प्रयास में प्रियंका की मेहनत रंग लाई।

Manisha Mittal Murder :Had already expressed apprehension about a threat to life.
Manisha Mittal Murder : पहले ही जताया था जान का खतरा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर प्रियंका के है लाखों फॉलोवर्स
छठे प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर प्रियंका 2022 में IAS बन गई। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका काफी पॉपुलर है। खूबसूरती में ये लेडी अफसर बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात देती है। उन्हें इंस्टग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते है।

 

 

The untold story of the bravery of Rewari's brave Rao Tularam
Untold story: रेवाड़ी के वीर राव तुलाराम के शौर्य की अनकही गाथा, जिन्होने अंग्रेजों को दी खुली चुनौती

About the Author