Sirsa News: आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसके चलते हरियाणा से जुड़े पंजाब और राजस्थान बॉर्डर में हाई अलर्ट है। इसी के चलते सिरसा के रोडवेज प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत सिरसा से अमृतसर-कटरा जाने वाली बस सर्विस बंद कर दी गई है। इन रूटों पर 2-2 और 3-3 बसें चलती है, जिन्हें अब बंद कर दिया गया है।
हालांकि पंजाब के बाकी रूटों की बसें अभी चल रही है। लेकिन शाम तक इन रूटों पर भी बसें बंद होने की संभावना है। रोडवेज प्रशासन के अनुसार पंजाब में कई जिलों में संवेदनशील स्थिति बनी हुई है। कई जगहों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। पुलिस फोर्स अलर्ट हो गई है। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने सावधानी के तौर पर यह फैसला लिया है।
इसके अलावा चंडीगढ़, राजस्थान में जाने वाली बस सर्विस पर शाम तक फैसला होना है। इन रूटों पर भी बसें बंद हो सकती है। वहीं सिरसा जिला पंजाब और राजस्थान दोनों से जुड़ा हुआ है। इसलिए यह फैसला लिया गया है।
एम्बुलेंस में बदली जा सकती हैं रोडवेज बसें
रोडवेज प्रशासन इमरजेंसी स्थिति को देखते हुए तैयारियों में लगा हुआ है। वहीं रोडवेज बसें एम्बुलेंस में बदली जा सकेंगी। इसको लेकर बसों में तैयारी की जा रही है और सीटें हटा दी जाएगी। इसके चलते वर्कशॉप मे भी कर्मियों को आदेश दिए जारी किए जाएंगे, ताकि कुछ बसों को अतिरिक्त में रखें।
रोडवेज कर्मियों को यह आदेश जारी किए
रोडवेज प्रशासन ने सभी ड्राइवर और कंडक्टर को आदेश जारी किए हैं कि अगर सायरल बजने की आवाज सुनाई दे तो तुंरत बस को वहीं साइड में रोक लें। किसी तरह का पैनिक न फैलाए और यात्रियों को मोटिवेट करते रहें। अगर ब्लैकआउट हो तो तुरंत बस को साइड में रोककर उसकी लाइटें बंद कर दें।






