चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए स्टेट लेवल पर कैडर बनाकर किए जा रहे प्रयास: डॉ. बनवारी लाल

हरियाणा: सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में चिकित्सकों की कमी है जिसे पूरा करने के लिए स्टेट लेवल पर कैडर बनाकर प्रयास किए जा रहे है। राज्य के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में ...

हरियाणा: सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में चिकित्सकों की कमी है जिसे पूरा करने के लिए स्टेट लेवल पर कैडर बनाकर प्रयास किए जा रहे है। राज्य के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में 9047 स्वीकृत पद व 4679 रिक्त पद हैं। इसके लिए एच पी एस सी को भी प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें से कुछ पदों को भरने के लिए इंटरव्यू भी लिए जा चुके है। इस प्रकार भर्ती प्रक्रिया  जारी है। सहकारिता मंत्री ने यह जानकारी आज विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल के दौरान विधायक आफताब अहमद  द्वारा  पूछे गए प्रश्न पर के उत्तर में दी।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

प्रदेश में चिकित्सकों के पद रिक्त

Drinking water

उन्होंने बताया कि पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक में स्वीकृत पद 5144 व रिक्त पद 2385 है।  के.सी.जी.एम.सी. करनाल में 944 स्वीकृत पद व 459 रिक्त पद है। इसी प्रकार, एस.एस.के.एम.जी.एम.सी. नलहर में 1062 स्वीकृत पद व 670 रिक्त पद है। उन्होंने बताया कि बी.पी.एस.जी.एम.सी. सोनीपत में 1019 स्वीकृत पद व 473 रिक्त पद है। सब.वी.जी.एम.सी. फरीदाबाद में 878 स्वीकृत पद व 692 रिक्त पद है।

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

मेवात के चिकित्सकों को मिलेगा 10 प्रतिशत बेसिक प्लस डी ए

डॉक्टर बनवारी लाल ने बताया कि शहीद हसन खां मेवाती चिकित्सा महाविद्यालय में कार्यरत चिकित्सकों तथा अन्य कर्मचारियों का विशेष मेवात भत्ता बंद नहीं किया गया है। अभी तक यह भत्ता डॉक्टरों को दिया जा रहा था। अब यह भत्ता ग्रुप ए०बी०सी०डी० के उन कर्मचारियों को देने का प्रस्ताव विचाराधीन है, जो मेवात जिले के नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को अब 10 प्रतिशत बेसिक प्लस डी ए का प्रस्ताव बनाया गया है जिसकी मुख्यमंत्री से अनुमति मिल चुकी है और वित्त विभाग से जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जायेगी। यह भत्ता सितंबर 2022 तक मिला है, इसके बाद का एरियर दिया जाएगा।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

About the Author