Haryana: हरियाणा में SDM की चलती गाड़ी में लगी आग, SDM और ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब लोहारू के एसडीएम मनोज कुमार की चलती बोलेरो गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में बैठे एसडीएम और उनके ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई, ...

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब लोहारू के एसडीएम मनोज कुमार की चलती बोलेरो गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में बैठे एसडीएम और उनके ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि इस दौरान दोनों को हल्की चोटें भी आईं। हादसे के बाद बोलेरो पूरी तरह जलकर राख हो गई।

 कैसे हुआ हादसा?

SDM's moving vehicle caught fire in Haryana

घटना कलानौर-भिवानी मार्ग पर खैरड़ी मोड़ के पास हुई। बोलेरो गाड़ी लोहारू एसडीएम ऑफिस की थी, जिसे ड्राइवर चला रहा था और मनोज कुमार गाड़ी में सवार थे।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

जैसे ही वे खैरड़ी मोड़ के पास पहुंचे, गाड़ी का एसी अचानक बंद हो गया। ड्राइवर जैसे ही गाड़ी की तकनीकी जांच करने लगा, तभी धुआं उठने लगा और कुछ ही सेकंड में आग भड़क गई।

तेज गति से चल रही गाड़ी में आग लगने पर एसडीएम और ड्राइवर ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। गिरने के कारण दोनों को हल्की चोटें आईं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author