Rewari Tiger News : टाइगर ने रेसक्यू टीम पर किया अटैक

Rewari Tiger News: राजस्थान के सरिस्का से दो दिन पहले रेवाड़ी में घुसे टाइगर को टीम सर्च कर ही रही थी कि आज टीम ने टाइगर को सर्च कर तो लिया लेकिन यहाँ टाइगर ने रेसक्यू टीम के सदस्य पर ...

Rewari Tiger News: राजस्थान के सरिस्का से दो दिन पहले रेवाड़ी में घुसे टाइगर को टीम सर्च कर ही रही थी कि आज टीम ने टाइगर को सर्च कर तो लिया लेकिन यहाँ टाइगर ने रेसक्यू टीम के सदस्य पर अटैक ( Tiger Attack ) कर दिया। जानकारी के मुताबिक भटसाना गाँव के पास खेतों में टाइगर छिपा हुआ था।

 

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

ग्रामीणों ने जैसे टाइगर के पैरों के निशान देखे तो रेसक्यू टीम को सूचना दी। पहले से इस इलाके में मौजूद रेसक्यू टीम ने जैसे ही खेत में पहुँची तो Tiger ने रेसक्यू टीम के एक सदस्य पर अटैक ( Tiger Attack ) कर दिया। जिसे अब तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। वन विभाग के रेंज ओफिसर ने बताया कि घायल अस्पताल ले जाया जा रहा है।

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

वहीं स्थानीय निवासी ने एक वीडियो भी हमारे पास भेजी है। जिसमें देखा जा सकता है एक व्यक्ति के हाथ से ब्लड निकल रहा है और गाँव में दहशत का मौहोल है। बता दें कि एक दिन पहले ही जिला प्रशासन ने लोगों से अपील थी की Tiger र से खुद का बचाव रखें और ग्रामीण Tiger पर पथराव आदि करके उकसाने का प्रयास ना करें।  बहराल टाइगर अभी काबू नहीं आ पाया है और टीम टाइगर को रेसक्यू करने का प्रयास कर रही है।

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

Tiger से जुड़ी खास बातें

rewari tiger attack

रेवाड़ी में आए टाइगर की उम्र करीबन ढाई साल है । जिसकी करीबन दस फीट लंबाई और 200 किलोग्राम वजन है। टाइगर को वर्ष 1972 से राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिला हुआ है। अलग-अलग प्लेटफार्म पर मौजूद जानकारी के मुताबिक बाघ की उम्र करीबन 20-25 वर्ष होती है। बाघ की दौड़ने की क्षमता 65 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। लेकिन वजन ज्यादा होने के कारण वो ज्यादा दूर तक दौड़ नहीं पाता । इसलिए बाघ सबसे ज्यादा शक्तिशाली होने के बावजूद बाघ को शिकार करने में 20 में से एक में ही सफलता मिलती है। बाघ के तैरने की क्षमता भी काफी अच्छी होती है। जिसे प्रतिदिन करीबन 18 घंटे की नींद चाहिए होती है।

About the Author