Rewari Crime News: CIA रेवाड़ी ने रोहित उर्फ कालिया पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को दबोचा, लिया पुलिस रिमांड पर

Rewari Crime News: रेवाड़ी पुलिस ने 23 अगस्त को मोहल्ला भजन का बाग में युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर ...

Rewari Crime News: रेवाड़ी पुलिस ने 23 अगस्त को मोहल्ला भजन का बाग में युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

rewari braking news

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपांशु उर्फ यशु, निवासी मोहल्ला कंपनी बाग, रेवाड़ी के रूप में हुई है। उसे सीआईए रेवाड़ी प्रभारी इंस्पेक्टर सुमेर सिंह की टीम ने दबोचा।

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

वारदात कैसे हुई थी?

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 23 अगस्त की शाम उनका बेटा रोहित उर्फ कालिया घर लौट रहा था। इसी दौरान तीन युवक उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंचे। रोहित ने शोर मचाया, तभी दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और एक ने पिस्तौल से गोली चला दी।
गोली रोहित की पीठ पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच और खुलासा

CIA Rewari प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी महोदय के कुशल निर्देशन में आगामी विवेचना सीआईए रेवाड़ी द्वारा की गई, जिसमें प्रत्येक एंगल व बारीकी से सभी पहलुओं को ध्यान में रख कार्यवाही की गई। आसपास लगे कैमरा की सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी मोहल्ला कंपनी बाग रेवाड़ी निवासी दीपांशु उर्फ यशु को गिरफ्तार कर लिया है।

SP Rewari Alert: New tactics used by cyber fraudsters: Read this important news before dealing with OTPs and QR codes.
SP Rewari Alert: साइबर ठगों के नए हथकंडे, OTP और QR Code से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर

पुलिस द्वारा पूछताछ में काबू किए गए आरोपी दीपांशु उर्फ यशु ने बताया कि गत 23 अगस्त को उसके साथी सुजल ने फोन करके उसे बस स्टैंड की पार्किंग में बुलाया था। सुजल व उसके दो अन्य साथियों ने उसे बताया कि रोहित के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसके बाद सुजल उसे रोहित की निगरानी के लिए मोहल्ला भजन का बाग में बाइक पर छोड़कर आया था।

जब रोहित उर्फ कालिया कूलर लेकर वापस घर आ रहा था तो इसकी सूचना दीपांशु ने सुजल को दे दी थी। जिस के बाद सुजल स्कूटी पर अपने दो अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया था और सभी ने मिलकर रोहित उर्फ कालिया का पीछा करते हुए गोली चला दी थी।

Rewari Police Alert: New rules for taxi drivers; action will be taken for violations.
Rewari Police Alert: टैक्सी चालकों के लिए नए नियम, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है ताकि अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर सुमेर सिंह ने कहा कि इस वारदात से जुड़े बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

About the Author