Indian Railways: त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत: रेल मंत्रालय चलाएगा 34 स्पेशल ट्रेनें, कंफर्म टिकट पर 20% किराया छूट

Indian Railways: आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 34 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जो देश के विभिन्न राज्यों जैसे हरियाणा, चंडीगढ़, ...

Indian Railways: आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 34 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जो देश के विभिन्न राज्यों जैसे हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, असम, उत्तराखंड और कोलकाता से होकर गुजरेंगी।

कंफर्म टिकट पर 20% किराया छूट

इस योजना के तहत जिन यात्रियों को इन विशेष ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलेगा, उन्हें किराए में 20% की छूट दी जाएगी। हालांकि, यह सुविधा वेटिंग टिकट पर लागू नहीं होगी। टिकट बुकिंग प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

चलेंगी ये प्रमुख विशेष ट्रेनें

04221/04222 वाराणसी – बठिंडा स्पेशल ट्रेन

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

04224/04223 वाराणसी – चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन

04610/04609 अमृतसर – दरभंगा स्पेशल ट्रेन

04602/04601 फिरोजपुर कैंट – पटना जंक्शन स्पेशल ट्रेन

04508/04507 सरहिंद – सहरसा जंक्शन स्पेशल ट्रेन

04618/04617 अमृतसर – सहरसा स्पेशल ट्रेन

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

04612/04611 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन

04614/04613 जम्मूतवी – कोलकाता स्पेशल ट्रेन

04312/04311 योग नगरी ऋषिकेश – कोलकाता स्पेशल ट्रेन

04314/04313 योग नगरी ऋषिकेश – मुजफ्फरपुर जंक्शन स्पेशल ट्रेन

04211/04212 सुलतानपुर – कटरा स्पेशल ट्रेन

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

04214/04213 लखनऊ – टाटानगर जंक्शन स्पेशल ट्रेन

04205/04206 अयोध्या कैंट – दिल्ली स्पेशल ट्रेन

04525/04526 सहारनपुर जंक्शन – अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन

04219/04220 शाहगंज – अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन

About the Author