Haryana: हरियाणा में शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी में बदलाव की तैयारी, सरकार ने लिया ये फैसला

Haryana News: हरियाणा में शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (OTP) को लेकर एक बार फिर बड़े बदलाव की सुगबुगाहट है। शिक्षा निदेशालय ने मौजूदा पॉलिसी में कुछ महत्वपूर्ण संशोधनों का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को भेजा ...

Haryana News: हरियाणा में शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (OTP) को लेकर एक बार फिर बड़े बदलाव की सुगबुगाहट है। शिक्षा निदेशालय ने मौजूदा पॉलिसी में कुछ महत्वपूर्ण संशोधनों का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को भेजा गया है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो जल्द ही शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस बार पति-पत्नी (कपल) ट्रांसफर केस में मिलने वाले अतिरिक्त अंकों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अभी तक की ट्रांसफर पॉलिसी में यदि पति-पत्नी दोनों शिक्षक हैं और अलग-अलग स्थानों पर कार्यरत हैं, तो एक स्थान पर ट्रांसफर के लिए अतिरिक्त अंक मिलते थे। लेकिन नए प्रस्ताव में इन अंकों को लेकर संशोधन की बात की जा रही है, जिसकी अंतिम मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा दी जानी बाकी है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने इस बार सर्विस रूल्स के तहत दी गई पेनल्टी को भी ट्रांसफर स्कोर में शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। जिन शिक्षकों को मेजर (गंभीर) या माइनर (हल्की) पेनल्टी मिली है, उनके स्कोर में कटौती की जाएगी।

इसका असर यह होगा कि ऐसे शिक्षक तबादले की सूची में पीछे रह सकते हैं। यह कदम पॉलिसी को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में उठाया गया है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author