Post Matric Scholarship 2026: SC, OBC व विमुक्त जनजाति छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 28 फरवरी तक, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई 

Post Matric Scholarship 2026: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के शैक्षणिक सत्र 2025-26 (Post Matric Scholarship 2026) के लिए पात्र विद्यार्थियों का ज्यादा से ज्यादा संख्या में 28 फरवरी, 2026 तक पंजीकरण करवाया जाए। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति व ...

Post Matric Scholarship 2026: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के शैक्षणिक सत्र 2025-26 (Post Matric Scholarship 2026) के लिए पात्र विद्यार्थियों का ज्यादा से ज्यादा संख्या में 28 फरवरी, 2026 तक पंजीकरण करवाया जाए। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती है, ताकि वे आर्थिक तंगी वजह से उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहें।

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्यादा से ज्यादा पात्र छात्रों का नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकरण करवाना सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि योजना के तहत 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत सरकारी अथवा निजी शिक्षण संस्थाओं में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकें। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग, विमुक्त जनजाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना (पीएम यशस्वी घटक-2) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार यह प्रावधान किया गया है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण करने वाले विद्यार्थियों का संबंधित संस्था के नोडल अधिकारी द्वारा वेरिफिकेशन की जाएगी। इसके बाद जिला नोडल अधिकारी व नगराधीश इन्हें वेरीफाई करेंगे, जिसके उपरांत संबंधित विभागों के स्टेट नोडल अधिकारी योजना की राशि पंजीकरण करवाने वाले विद्यार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पूरा लाभ पात्र विद्यार्थी तक पहुंचाने के उद्देश्य से योजना के क्रियान्वयन में और पारदर्शिता लाई गई है तथा अब केवल ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही पात्र विद्यार्थियों को योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि छात्र को पीएमएस-एससी के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी और पीएम-यशस्वी घटक-2 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग या विमुक्त जनजाति से संबंधित श्रेणी से होना चाहिए। छात्र की वार्षिक पारिवारिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से ज्यादा न हो।

उन्होंने बताया कि छात्र हरियाणा राज्य का निवासी हो तथा पात्र छात्र शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 28 फरवरी 2026 तक पोर्टल // https://scholarships.gov.in/  के माध्यम से एनएसपी पर फ्रेश आवेदन कर सकते हैं।

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

 

 

 

 

 

 

 

IGNOU extends last date for January session 2026
छात्रों के लिए राहत: IGNOU ने जनवरी सत्र 2026 की अंतिम तिथि बढ़ाई ,स्नातक, पीजी और डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन जारी

 

 

 

 

 

 

 

Development works worth Rs 3 crore approved in Rewari villages: Funds received for construction of roads, schools, community halls and streets
Rewari के गांवों में 3 करोड़ के विकास कार्य मंजूर: सड़क, स्कूल, चौपाल व गली निर्माण को मिली राशि – राव इंद्रजीत सिंह

 

 

 

 

 

About the Author