Train canceled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान के बीच चलने वाली कई ट्रेनों को 19 से 21 सितंबर 2025 तक रद्द या आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के मार्गों में बदलाव भी किया गया है।
यह निर्णय बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड और आसलू–दुधवा खारा स्टेशनों के बीच रोड अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण कार्य के चलते लिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ट्रैक ब्लॉक के कारण ये सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
गाड़ी संख्या 54789 – रेवाड़ी से बीकानेर
गाड़ी संख्या 54790 – बीकानेर से रेवाड़ी
गाड़ी संख्या 54316 – हिसार से रेवाड़ी
गाड़ी संख्या 54315 – रेवाड़ी से हिसार
गाड़ी संख्या 04705 – श्रीगंगानगर से जयपुर (स्पेशल)
गाड़ी संख्या 04706 – जयपुर से श्रीगंगानगर (स्पेशल)
आंशिक रूप से रद्द ट्रेन सेवाएं
54604 लुधियाना–चुरू सवारी गाड़ी – 19 और 20 सितंबर को लुधियाना से हिसार तक ही चलेगी।
54605 चुरू–लुधियाना सवारी गाड़ी – 20 और 21 सितंबर को हिसार से चलेगी।
54764 श्रीगंगानगर–सादुलपुर सवारी गाड़ी – 20 सितंबर को सुरतपुरा तक ही चलेगी।
54763 सादुलपुर–श्रीगंगानगर – सुरतपुरा से चलेगी।
14897 बीकानेर–हिसार एक्सप्रेस – 20 सितंबर को चूरू तक ही चलेगी।
14898 हिसार–बीकानेर – 21 सितंबर को चूरू से शुरू होगी।
04776 हनुमानगढ़–सादुलपुर स्पेशल – 20 सितंबर को सुरतपुरा तक चलेगी।
04775 सादुलपुर–हनुमानगढ़ स्पेशल – सुरतपुरा से चलेगी।
54704 जयपुर–बठिंडा – 20 सितंबर को लोहारू तक ही चलेगी।
54703 बठिंडा–जयपुर – 21 सितंबर को लोहारू से शुरू होगी।
14891 जोधपुर–हिसार एक्सप्रेस – 20 सितंबर को चूरू तक ही जाएगी।
14892 हिसार–जोधपुर – 21 सितंबर को चूरू से रवाना होगी।
रूट डायवर्जन वाली ट्रेनें
14824 रेवाड़ी–जोधपुर – अब लोहारू–सीकर–चूरू होकर चलेगी।
22422 जोधपुर–दिल्ली सराय – अब डेगाना–फुलेरा–जयपुर–अलवर–रेवाड़ी होकर चलेगी।
54309 दिल्ली–हिसार – रेवाड़ी–भिवानी होकर।
19272 हरिद्वार–भावनगर – अब धुरी–बठिंडा–सूरतगढ़–बीकानेर मार्ग से।
12323 हावड़ा–बाड़मेर – रेवाड़ी–सीकर–फुलेरा होकर।
20403 प्रयागराज–लालगढ़ – सीकर–चूरू मार्ग से।
07717 तिरुपति–हिसार स्पेशल – रींगस–रेवाड़ी–भिवानी होकर।
04717 हिसार–तिरुपति स्पेशल – भिवानी–रेवाड़ी–रींगस होकर।








