Operation Sindoor: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान द्वारा हवाई हमले किए जा रहे हैं। इसी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है।
मीडिया चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफोर्मस् को दिए गए ज़रूरी दिशा निर्देश
आंतरिक सुरक्षा और रक्षा अभियानों की लाइव कवरेज न करने के दिए निर्देश
सुरक्षा बलों और वाहनों की आवाजाही की लाइव कवरेज न की जाए
चैनल्स को डिबेट में देश विरोधी कंटेट और देश के खिलाफ गलत नरैटिव गढ़ने वाले पाकिस्तानी कंमेंटेटर न बुलाने के निर्देश
गाइडलाइन को सख्ती से लागू करने के सभी चैनल्स को दिए गए हैं निर्देश।






