एचटेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का कल अंतिम दिन, 3 लेवल में होगी परीक्षा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए वेबसाइट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 सितम्बर, 2022 (रात्रि 12:00 बजे) तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु अभ्यर्थी यदि एक लेवल ...

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए वेबसाइट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 सितम्बर, 2022 (रात्रि 12:00 बजे) तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु अभ्यर्थी यदि एक लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे 1000 रूपये, दो लेवलों के लिए आवेदन करता है तो 1800 रूपये तथा तीनों लेवलों के लिए आवेदन करता है तो 2400 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ये रहेगा आवेदन शुल्क

हरियाणा के अनुसूचित जाति व विकलांग अभ्यर्थी यदि एक लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे 500 रूपये, दो लेवलों के लिए आवेदन करता है तो 900 रूपये तथा तीनों लेवलों के लिए आवेदन करता है तो 1200 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढकऱ/समझकर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क के सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अभ्यर्थी पुष्टिकरण का प्रिंट लेना सुनिश्चित कर लें।

सुधार के लिए दिए गए दो दिन

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने विवरणों अर्थात् नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, फोटोयुक्त पहचान-प्रमाण, आधार नम्बर और विषय के चयन (लेवल 2 व 3) में सुधार/शुद्धि भी 28 सितंबर से 30 सितम्बर, 2022 तक ऑनलाइन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 27 सितंबर, 2022 उपरांत ऑनलाइन आवेदन तथा 30 सितंबर, 2022 उपरांत ऑनलाइन विवरण सुधार की अनुमति नहीं होगी।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

 

NEET-UG Exam Alert: Exam at 12 centers in Rewari; entry denied if these items are carried.
NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री
About the Author