Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और हिट जोड़ियों में से एक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की है। जब ये दोनों स्क्रीन पर साथ आते हैं तो फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। इनकी केमिस्ट्री, रोमांस और धमाकेदार डांस मूव्स ने ना केवल गानों को सुपरहिट बनाया है, बल्कि इन्होंने मिलकर भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों को एक नई पहचान भी दी है।
वायरल हो रहा है सात साल पुराना गाना
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो रहा है इनका सात साल पुराना सुपरहिट गाना ‘दिलवा में होला गुदगुदी’, जो सालों पहले भोजपुरी फिल्म ‘सिपाही’ में रिलीज हुआ था। इस गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी ने जबरदस्त धमाल मचाया था।
इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 13 मिलियन (1.3 करोड़) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। दर्शकों ने इस पर कमेंट्स की बौछार कर दी है और दोनों की जोड़ी की खूब तारीफें की हैं।
गाने में आम्रपाली दुबे ने पीले और लाल रंग की छोटी स्कर्ट पहनकर अपने लुक से फैंस को दीवाना बना दिया। उनका एनर्जी से भरपूर डांस और निरहुआ के साथ की रोमांटिक केमिस्ट्री आज भी दर्शकों को उतनी ही पसंद आ रही है, जितनी पहली बार देखने पर थी।






