Voter List Update 2026: 15 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO, मतदाता जरूर पढ़ें ये खबर

Voter List Update 2026: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के मार्गदर्शन में जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान ...

Voter List Update 2026: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के मार्गदर्शन में जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाया जा सके। डीसी अभिषेक मीणा ने रविवार को लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए.श्रीनिवास ने प्रदेश के सभी जिलों के डीसी व अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि 15 जून से बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। इस दौरान मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन किया जाएगा तथा नए पात्र मतदाताओं, स्थानांतरित मतदाताओं एवं संशोधन से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला में 792 पोलिंग बूथ और इतने ही बीएलओ पर 82 सुपरवाइजर हैं। जो युवा एक जुलाई, 2026 को 18 साल या इससे अधिक आयु के हो जाएंगे, वे अपना वोटर फार्म अवश्य भरें। नए पात्र नागरिकों को पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त मतदाता निर्वाचन आयोग के पोर्टल  voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से SIR में आम नागरिकों के सहयोग के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है, जिस पर मतदाता SIR के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।

प्रत्येक मतदाता के लिए चार सरल कदम

डीसी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाताओं के लिए चार महत्वपूर्ण कदम निर्धारित किए गए हैं, मतदाता सेवाओं तक आसान पहुंच के लिए नागरिक ECINet App डाउनलोड करें। इसके माध्यम से ई-ईपीआईसी, मतदाता सूची में नाम की जांच, मतदान केंद्र की जानकारी तथा अन्य निर्वाचन सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
मतदाता ECINet App के माध्यम से बीएलओ से मार्गदर्शन, सहायता एवं समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाने के लिए सभी मतदाता अपना नवीनतम फोटो उपलब्ध कराएं ताकि रिकॉर्ड अद्यतन रह सके। घर-घर संपर्क अभियान के दौरान मतदाता बीएलओ की सेवाओं के संबंध में अपना अनुभव साझा कर सकते हैं, जिससे निर्वाचन सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि नागरिक बीएलओ के साथ पूरा सहयोग करें, एन्यूमरेशन फॉर्म सही ढंग से भरें और हस्ताक्षर कर समय पर वापस अवश्य जमा कराएं, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रूप से दर्ज रह सके। उन्होंने सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है इसलिए सभी मतदाता बीएलओ का सहयोग करें और अपने निर्वाचन संबंधी विवरण का सत्यापन अवश्य करवाएं।

पुनरीक्षण कार्यक्रम का शेड्यूल

डीसी ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना फार्म बांटने और एकत्रित करने का काम किया जाएगा। इसी दौरान पोलिंग बूथों का युक्तिकरण भी होगा। इसके बाद 21 जुलाई को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (प्रारूप निर्वाचक नामावली) का प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई से 20 अगस्त  की अवधि में लोग अपने दावे और आपत्तियां (नाम जुड़वाने/कटवाने/संशोधन) दर्ज करा सकेंगे। 21 जुलाई से 18 सितंबर तक नोटिस जारी करने, सुनवाई और वेरिफिकेशन (सत्यापन) की प्रक्रिया चलेगी तथा 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची (फाइनल वोटर लिस्ट) का प्रकाशन किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली विजय यादव व नायब तहसीलदार(चुनाव) अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author