NH352W: शेरशाह सूरी मार्ग पटौदी बाईपास पर अंडरपास, फ्लाईओवर की मांग को लेकर राव इंद्रजीत से मिले ग्रामीण

NH352W:  एनएच 352 डब्ल्यू (NH352W) पर निर्माणाधीन पटौदी बाईपास पर फ्लाईओवर और अंडरपास की मांग को लेकर करीब एक दर्जन गांव के ग्रामीण केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से शनिवार को दिल्ली स्थित कार्यालय पर मिले। ग्रामीणों की मांग को ...

NH352W:  एनएच 352 डब्ल्यू (NH352W) पर निर्माणाधीन पटौदी बाईपास पर फ्लाईओवर और अंडरपास की मांग को लेकर करीब एक दर्जन गांव के ग्रामीण केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से शनिवार को दिल्ली स्थित कार्यालय पर मिले। ग्रामीणों की मांग को ध्यान पूर्वक सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस विषय पर बात कर उनकी मांग को मंजूरी दिलाने का कार्य करेंगे।

गडकरी हमेशा जनहित की मांग को मानते हैं-राव

NH352W

केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि वह धरने पर बैठने से पूर्व समस्या को लेकर भी उनसे मिलते तो ज्यादा बेहतर होता क्योंकि गडकरी हमेशा जनहित की मांग को मानते हैं। उन्होंने कहा कि दूरभाष पर उनके समर्थकों द्वारा ग्रामीणों से करवाई गई बातचीत के बाद उन्होंने एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों को तकनीकी व मैदानी सर्वेक्षण करने के निर्देश पहले ही दे दिए थे।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

NH 352W

हर जगह अंडरपास और फ्लाईओवर बनाना संभव नहीं-राव

राव ने कहा कि जनता की सुविधाओं के लिए ही गुरुग्राम-पटौदी -रेवाड़ी नेशनल हाईवे (NH352W) व पटौदी बाईपास का निर्माण उनकी मांग पर ही नितिन गडकरी ने मंजूर किया था जिसका काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि नेशनल हाईवे पर स्पीड व सड़क दुर्घटनाओं का ध्यान रखा जाता है , इसलिए जगह- जगह अंडरपास और फ्लाईओवर बनाना संभव नहीं है इसलिए ग्रामीण तकनीकी आवश्यकताओं को भी समझने का कार्य करें।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों की सुनी समस्या

केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों की समस्या को सुनते हुए कहा कि पिछले 1 वर्ष से नेशनल हाईवे व बाईपास का निर्माण हो रहा है। ग्रामीण समय रहते अपनी मांग रखते हैं तो उनकी मांग को गडकरी तक पहुंचाया जा सकता था।  राव ने कहा कि ग्रामीणों की वे सोमवार को गडकरी से उनकी मांग को पर बात करेंगे और अंडरपास मंजूर करवाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे नेशनल हाईवे के निर्माण में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग करें ताकि नेशनल हाईवे का निर्माण जल्दी से जल्दी हो सके और नागरिकों को यह सुविधा मिल सके।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम – पटौदी – रेवाड़ी नेशनल हाईवे के कार्य की समीक्षा पिछले दिनों गडकरी ने अधिकारियों के साथ की थी और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

About the Author