NH 48 : बिलासपुर और बनीपुर चौक के फ्लाईओवर के निर्माण को जल्द पूरा करने कराएं अधिकारी – राव इंद्रजीत सिंह

गुरुग्राम, 26 अगस्त / NH 48 : केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर का अंतिम छोर एनएसजी गेट के बजाय सीधे मानेसर की पहाड़ी से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि ...

गुरुग्राम, 26 अगस्त / NH 48 : केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर का अंतिम छोर एनएसजी गेट के बजाय सीधे मानेसर की पहाड़ी से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना से यात्रियों को जाम और ढलान पर रुकने जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

फ्लाईओवर को 500 मीटर आगे बढ़ाने का प्रस्ताव

nhai rao inderjit singh

वर्तमान में मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर का अंतिम छोर एनएसजी गेट के सामने प्रस्तावित है। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यदि इसे 500 मीटर आगे बढ़ाकर मानेसर की पहाड़ी से जोड़ा जाए, तो भारी वाहनों के पहाड़ी चढ़ाई पर फंसने और यातायात बाधित होने की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा से इस प्रस्ताव को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया। मल्होत्रा ने राव के सुझाव का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

बिलासपुर और बावल फ्लाईओवर के धीमे निर्माण पर चिंता

राव इंद्रजीत सिंह ने दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर बिलासपुर और बावल फ्लाईओवर के निर्माण की धीमी गति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों को अक्सर घंटों तक जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है।

Railway News: Additional coaches to be added to Ajmer-Delhi and Jaipur-Delhi rail services.
Railway News: यात्रियों को राहत, अजमेर-दिल्ली और जयपुर-दिल्ली रेल सेवाओं में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री से आग्रह किया कि एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि बरसात के बाद इन फ्लाईओवरों का काम तेज़ी से पूरा किया जाए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

Railway Alert: 6 trains cancelled on October 25-27, routes and timings of many trains changed
Railway Alert: 25-27 अक्टूबर को 6 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट और समय, देखें पूरी लिस्ट
About the Author