तनिष्का नारनौल के गांव मिर्जापुर बाछोद की रहने वाली हैं. नारनौल के यदुवंशी शिक्षा निकेतन से दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह कोटा नीट की तैयारी के लिए चली गई थी और वहीं डीडीपीएस स्कूल से 12वीं की. तनिष्का ने 10वीं में 96.4 फीसदी और 12वी में 98.6 फीसदी नंबर प्राप्त किए हैं. वही उन्होंने जेईई मेंस में भी 99.5% प्राप्त किए थे.तनिष्का ने बताया कि वह पढ़ाई के लिए कोई विशेष समय नहीं निकालती थी, लेकिन उन्होंने नीट की तैयारी दसवीं से ही शुरू कर दी थी.
तनिष्का ने बताया कि अगर पूरी लगन और मेहनत से किसी की तैयारी की जाए तो सफलता पाना कोई मुश्किल बात नहीं है.तनिष्का की कड़ी मेहनत का फल है कि आज नीट यूजी 2022 की परीक्षा में उसने पूरे देश में टॉप किया है.तनिष्का के माता-पिता गांव में ही रहते हैं और दोनों ही सरकारी अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं. तनिष्का के पिता कृष्ण कुमार गांव मिर्जापुर बाछोद के स्कूल में सरकारी अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं. वहीं माता सरिता यादव सीहमा के सरकारी स्कूल में पीजीटी हिस्ट्री की लेक्चरर हैं.
तनिष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा सीआरपीएफ से रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट राम अवतार यादव और दादी रेशमी देवी को दिया है. उन्होंने बताया कि उसके पूरे परिवार ताऊ रमेश कुमार भिवानी बोर्ड में अधीक्षक और बड़े ताऊ सुरेश कुमार यादव सीआरपीएफ में निरीक्षक सहित माता-पिता ने पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया. इसके लिए मोटिवेट किया. तनिष्का यादव ने स्कूल टीचरों और साथ में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा कि इन सभी ने समय-समय पर नीट की तैयारी के लिए योगदान दिया है.
राव इन्द्रजीत सिंह ने भी अपने twitter अकाउंट से तनिष्का को बधाई दी है.







