Monsoon 2025: भारत में 8 दिन पहले हुई मानसून की एंट्री, इन शहरों में बारिश का रेड अलर्ट जारी

Monsoon 2025: केरल में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने ऐलान किया है कि 1 जून को दस्तक देने वाली बारिश 2025 में 8 दिन पहले ही केरल पहुंच चुकी है। मौसम विभाग ने पहले ही मानसून ...

Monsoon 2025: केरल में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने ऐलान किया है कि 1 जून को दस्तक देने वाली बारिश 2025 में 8 दिन पहले ही केरल पहुंच चुकी है। मौसम विभाग ने पहले ही मानसून के दस्तक देने की संभावनाएं जताई थी।

IMD ने लिखा, ‘दक्षिण पश्चिम मॉनसून आज 24 मई 2025 को केरल में एंट्री कर चुका है। हालांकि सामान्य तारीख 1 जून है। इसके चलते दक्षिण पश्चिम मानसून 8 दिन पहले ही पहुंच चुका है। साल 2009 के बाद अब 2025 में यह पहली बार है जब इतनी जल्दी मानसून ने दस्तक दी है। साल 2024 में मॉनसून ने 30 मई को दस्तक दी थी।

NEET 2026 Special Trains: 'Exam Special' trains to be run for candidates; check the full list of trains.
NEET 2026 Special Trains: परीक्षार्थियों के लिए चलाई जाएंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी ट्रेन लिस्ट

IMD ने बताया कि अगले 2 दिनों राज्यों में मानसून की एंट्री होने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान केरल में भारी बारिश की संभावना है। जानकारों का यह भी कहना है कि अगर मॉनसून समय से पहले केरल पहुंचा, तो यह जरूरी नहीं है कि बारिश अन्य राज्यों में भी समय से पहले पहुंचेगी।

मौसम विभाग ने बताया कि साल 2023 में मानसून 8 जून, 2022 में 29 मई, 2021 में 3 जून, 2020 में 1 जून, 2019 में 8 जून, 2018 में 29 मई, 2017 में 30 मई, 2016 में 8 जून, 2015 में 5 जून, 2014 में 6 जून, 2013 में 1 जून, 2012 में 5 जून, 2011 में 29 मई और 2010 में 31 मई को केरल में पहुंचा था।

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

 

Railway News: Additional coaches to be added to Ajmer-Delhi and Jaipur-Delhi rail services.
Railway News: यात्रियों को राहत, अजमेर-दिल्ली और जयपुर-दिल्ली रेल सेवाओं में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच
About the Author