Maruti Suzuki New Plant: हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, 800 एकड़ में बनेगा सुजुकी का नया प्लांट

Maruti Suzuki New Plant: हरियाणा वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सोनीपत Sonipat स्थित खरखौदा IMT में ऑटोमोबाइल उद्योग तेजी पकड़ने जा रहा है। मारूति कंपनी के बाद अब यहां सुजुकी ने भी यहां अपना नया प्लांट लगाने ...

Maruti Suzuki New Plant: हरियाणा वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सोनीपत Sonipat स्थित खरखौदा IMT में ऑटोमोबाइल उद्योग तेजी पकड़ने जा रहा है। मारूति कंपनी के बाद अब यहां सुजुकी ने भी यहां अपना नया प्लांट लगाने की तैयारी तेज कर दी है।

जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी ने IMT खरखौदा में 100 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर निर्माण कार्य शुरु होने वाला है। यह प्लांट टू-व्हीलर वाहनों के निर्माण पर केंद्रित होगा और इसके लिए भूमि पूजन की तैयारी तेज हो गई है।

100 एकड़ भूमि पर इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में सफाई अभियान चलाया गया है, ताकि बिना किसी बाधा के निर्माण कार्य शुरु किया जा सके।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

दूसरा बड़ा आटोमोबाइल निवेश

खरखौदा IMT में मारूति के बाद सुजुकी का दूसरा सबसे बड़ा ओटोमोबाइल निवेश होगा। मारूती का यहां 800 एकड़ में प्लांट बन रहा है। वहीं सुजुकी का 100 एकड़ जमीन पर टू-व्हीलर वाहन निर्माण प्लांट बनेगा। 95 एकड़ जमीन पर यूनो मिंडा कंपनी का प्लांट निर्माणाधीन है।

नौकरियों के अवसर होंगे पैदा

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

HSIIDC के एस्टेट अधिकारी नरेश रोहिल्ला का कहना है कि सुजुकी ने अपने प्लांट के लिए भूमि पूजन की तैयारी शुरु कर दी है। आधारभूत ढांचा तैयार करने और निर्माण कार्य तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है।

उन्होने कहा अब खरखौदा IMT भी ओटोमोबाइल केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। यहां मारूति और सुजुकी के नए प्लांट बनने से हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे प्रदेश का औद्योगिक विकास रफ्तार पकड़ेगा।

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार
About the Author