खुशखबरी:हरियाणा सरकार दे रही बेटियों को सालाना 5000 रुपये,पढ़े विस्तार से

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई  लाडली योजना का लाभ वह परिवार उठा सकता है जिनके घर 2 बेटियां हैं. योजना के अनुसार, जिनकी बेटी का जन्म 20 अगस्त 2005 के बाद हुआ होगा, उसे इस योजना का लाभ मिलेगा.आइए ...

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई  लाडली योजना का लाभ वह परिवार उठा सकता है जिनके घर 2 बेटियां हैं. योजना के अनुसार, जिनकी बेटी का जन्म 20 अगस्त 2005 के बाद हुआ होगा, उसे इस योजना का लाभ मिलेगा.आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से….

cm manohar

कब मिलेंगे पैसे

सरकार के इस योजना के तहत आर्थिक सहायता ‘किसान विकास पत्र’ के जरिए दी जाएगी. यानी जब आपकी बेटी की उम्र 18 साल हो जाएगी तब उसको ये पैसे दिए जाएंगे.

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

आवश्यक दस्तावेज  

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मां-बाप का पासपोर्ट साइज फोटो
  • मां-बाप का पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

कौन कर सकता है अप्लाई

  • आवेदक हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी हो
  • जिन माता पिता की दो बेटी हो
  • राज्य की गरीब परिवार की बेटी को मिलेगी प्राथमिकता
  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र हो

कैसे करें अप्लाई

अगर आपकी बेटी भी इस योजना की पात्रा है, तो इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी हॉस्पिटल या बीमा कार्यालय जाकर आवेदन करना होगा. इसके अलावा आप महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से भी अप्लाई कर सकते हैं.

अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क

अगर आप इस योजना के बारे में अधिक जानकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप टोल फ्री नंबर 1800229090 पर संपर्क कर सकते हैं.

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

 

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज
About the Author