हरियाणा में बाजरे की खरीद का इंतजार करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी. हरियाणा में खरीफ सीजन की फसलों की खरीद पहली अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. इस साल बाजरा के लिए सरकार एक लाख 60 हजार मीट्रिक टन की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करेगी. इसके बारे में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने झज्जर जिले में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान बताया.
संवाददाता सम्मेलन के उपरांत उप मुख्यमंत्री ने बाजरे की खरीद के बारे में जानकारी देने के आलावा अलग-अलग मांगों को लेकर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री को आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से अवगत कराया. उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों के आढ़ती एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल के साथ चण्डीगढ़ में बैठक बुलाने का आश्वासन भी दिया.








