Bhojpuri Video: खेसारी लाल और काजल राघवानी बारिश में रोमांस करते आए नजर, गाने ने मचाई धूम 

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में काफी फ़ेमस है। इस जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट मानी जाती है। काजल राघवानी-खेसारी लाल यादव की जोड़ी ने ...

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में काफी फ़ेमस है। इस जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट मानी जाती है।

काजल राघवानी-खेसारी लाल यादव की जोड़ी ने कई भोजपुरी फिल्में दी हैं। इन दोनों ने अब तक स्क्रीन पर खूब रोमांस किया है। इस जोड़ी के रियल लाइफ रोमांस की खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हालाँकि, इस समय काजल राघवानी और खेसारी लाल का एक पुराना गाना ‘छतारी जल्दी लगावा ना’ यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो में दोनों बारिश में रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

‘छतरी जल्दी लगावा ना’ गाना ‘वेब म्यूजिक भोजपुरी’ चैनल पर अपलोड किया गया है। यह गाना फिल्म इंतकाम का है। खबर लिखे जाने तक इसे 50 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस गाने ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। गाने को खेसारी लाल और इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है। इस गाने का लिरिक्स प्यारे लाल यादव द्वारा किया गया है। जबकि म्यूजिक अविनाश झा ‘घुंघरू जी’ ने दिया है।

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

दोनों ने इस गाने में रोमांस की सारी हदों को लांघ दिया है। ‘छतरी जल्दी लगावा’ गाना बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच शूट किया गया है। गीली साड़ी में लिपटी काजल राघवानी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

काजल राघवानी अपनी साड़ी का पल्लू गिराकर खेसारी लाल को आकर्षित करती नजर आ रही हैं। दोनों का रोमांस वीडियो फैन्स को मदहोश कर रहा है। इनका रोमांस देखकर कोई भी रोमांटिक हो जाएगा। सोशल मीडिया पर दोनों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार
About the Author