खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021:जानिए क्या कुछ खास रहेगा इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की मेजबानी में 4 जून से 13 जून 2022 तक होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के चौथे संस्करण के आयोजन के लिए 250 करोड रुपये की राशि खर्च करने का प्रावधान किया ...

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की मेजबानी में 4 जून से 13 जून 2022 तक होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के चौथे संस्करण के आयोजन के लिए 250 करोड रुपये की राशि खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इस राशि में से, 139 करोड़ रुपये नई खेल संरचना के निर्माण और पुराने बुनियादी ढांचे के सुधार पर खर्च किए गए हैं।

 

3-सितारा होटल में खिलाड़ियों के ठहरने के लिए की गई व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के ठहरने के लिए कम से कम 3 सितारा होटलों में व्यवस्था की गई है और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाला पौष्टिक भोजन परोसा जाएगा। इसके अलावा, होटल से कार्यक्रम स्थल तक उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए वाहनों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मनोहर लाल ने कहा कि खेल के मैदान, प्रतियोगिता कार्यक्रमों और अन्य आवश्यक जानकारी से अवगत करवाने के लिए आयोजन स्थल पर साइनबोर्ड, विज्ञापन, गाइड मैप आदि लगाए गए हैं ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को हर पल की जानकारी मिल सके।

चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक स्थल पर डॉक्टरों, नर्सों, फिजियोथेरेपिस्ट और एम्बुलेंस की एक टीम की व्यवस्था की गई है। इस के इलावा अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस रिहेब सेंटर बनाया गया है जो की उत्तर भारत में अपनी का अनोखा सेंटर है जिस ने खिलाड़ियों से चोट से जल्द जल्द उबारने के लिए सभी व्यवस्था की गई है।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

 

खेल के बुनियादी ढांचे पर लगभग 139 करोड़ खर्च

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इन खेलों के लिए पुराने ढांचों के नवीनीकरण के साथ-साथ अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है। ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पंचकूला में 9.95 करोड़ रुपये की लागत से ए-स्टार वैज्ञानिक प्रशिक्षण और पुनर्वास केंद्र का निर्माण, 3.02 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक वार्म-अप एथलेटिक्स ट्रैक, एलिवेटेड ट्रैक और सैंड ट्रैक का निर्माण,  20.44 करोड़ रुपये की लागत से हॉकी एस्ट्रोटर्फ व पैवेलियन का निर्माण, 27.87 करोड़ रुपये लागत से बास्केटबाल बहुउद्देशीय एवं वॉलीबॉल बहुउद्देशीय हाल का निर्माण, 4.95 करोड़ रुपये की लागत से बॉक्सिंग हॉल का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के नवीनीकरण पर 15.23 करोड़ रुपये, बैडमिंटन हॉल के नवीनीकरण पर 1.60 करोड़ रुपये तथा ताऊ देवी लाल खेल परिसर की आवश्यक मरम्मत के लिए 2.25 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है।

 

उन्होंने बताया कि शाहाबाद हॉकी स्टेडियम के नवीनीकरण और अन्य आवश्यक कार्यों पर 12.37 करोड़ रुपये की राशि तथा अम्बाला के वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में 38.68 करोड़ रुपये की लागत से ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का निर्माण और 2.55 करोड़ रुपये की लागत से जिमनास्टिक हॉल का नवीनीकरण किया गया है।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

पहली बार मशाल रिले का आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ के इतिहास में पहली बार हरियाणा ने पूरे राज्य में मशाल रिले का आयोजन किया है। पिछले 1 माह से इन खेलों के तीन शुभंकर पूरे राज्य में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन्हें राहगिरी नामक वाहन के माध्यम से पूरे राज्य में घुमाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलो इण्डिया गेम्स में हरियाणा के मस्कट का नाम ‘ धाकड़ रखा गया है । जिस तरह से हरियाणा का जवान धाकड़ है , हरियाणा का किसान धाकड़ है और हरियाणा का पहलवान धाकड़ है । उन्हें उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी इन खेलों में प्रदर्शन भी धाकड़ करेंगे।

 

8500 खिलाड़ी भाग लेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों में देश भर के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 8,500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 25 प्रकार के खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ का आयोजन 4 जून से 13 जून, 2022 तक राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

 

मुख्य स्थल पर 7000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने बताया कि ताऊ देवी लाल खेल परिसर, पंचकूला इन खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य आयोजन स्थल होगा। आयोजन स्थल में लगभग 7,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि तीरंदाजी और फुटबॉल प्रतियोगिताएं पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएंगी, जबकि तैराकी और जिम्नास्टिक खेल अंबाला में आयोजित किए जाएंगे। हॉकी शाहाबाद में और साइकिलिंग व निशानेबाजी प्रतियोगिताएं दिल्ली में होंगी।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स – 2021 में पांच पारंपरिक खेल होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पहली बार पांच पारंपरिक खेलों जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन को भी शामिल किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से हरियाणा कई अन्य मामलों में देश के दूसरे राज्यों के लिए मार्गदर्शक का काम करता आया है , ठीक उसी तरह इन खेलों के आयोजन की भी ऐसी मिसाल प्रस्तुत करेगा जिससे दूसरे राज्य भी प्रेरित और प्रोत्साहित होंगे।

 

About the Author