Khatu Shyam Mela 2025 Special Bus: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। महेंद्रगढ़ के नारनौल में खाटू श्याम के मेले (Khatu Shyam Mela 2025) को लेकर काफी उत्साह है। सुबह से रात तक हरियाणा और दिल्ली के हजारों भक्त नारनौल होकर गुजर रहे हैं। इसी बीच हरियाणा रोडवेज ने भी आज से स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। जिससे लोगों को काफी फायदा होगा।
दरअसल, राजस्थान के सीकर जिला के खाटू में हर साल फाल्गुनी मेला लगता है। इस बार यह मेला 8 मार्च शुरू होगा और 10 मार्च तक जारी रहेगा। जिसको लेकर यहां के लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हरियाणा के रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद के अलावा दिल्ली के भी श्याम भगत नारनौल से होकर खाटू श्याम जाते हैं। जिसके चलते रोडवेज ने यहां से बसों का संचालन करने का फैसला लिया जाएगा।
आज से श्याम मेले के लिए स्पेशल बस
रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार से स्पेशल बसों का संचालन किया जा रहा है। सुबह साढ़े 8 बजे पहली नियमित बस को रवाना की जा रही है। साढ़े 9 बजे से स्पेशल बसों का संचालन शुरु किया जाएगा और शाम साढ़े 7 बजे तक कई बसें खाटूधाम को जाएंगी।
सुबह साढ़े आठ बजे रवाना होगी पहली बस
रोडवेज के सीआई ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि खाटू श्याम के लिए पहली नियमित बस साढ़े 8 बजे रवाना हो जाएगी और उसके बाद अगली बस रेवाड़ी डिपो की 9 बजे रवाना होगी। उन्होंने कहा कि 9.30 बजे से हर आधा घंटे बाद स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा, जो कि शाम साढ़े 7 बजे तक रहेगी।
यहां से होकर गुजरेगी बसें
-निजामपुर
-पाटन
-नीमकाथाना
-खंडेला
-पलसाना
-खाटूधाम
इतना होगा किराया
हरियाणा रोडवेज की ओर से नारनौल से खाटू श्याम तक का एक तरफा किराया 140 रुपए तय किया गया है।








