Olympic Games: कराटे से अब हरियाणा रचेगा नया इतिहास, ओलंपिक खेलों में कराटे को किया गया शामिल

Olympic Games: मंगलवार को पंचकूला में हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के बैनर तले हरियाणा स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। जहां हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कप्तान जसविंदर सिंह मीनू बेनीवाल ने कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं बल्कि ...

Olympic Games: मंगलवार को पंचकूला में हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के बैनर तले हरियाणा स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। जहां हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कप्तान जसविंदर सिंह मीनू बेनीवाल ने कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा का माध्यम है। अब स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ने वाली लड़कियों में इस खेल को प्रचारित करते हुए उन्हें इसके साथ जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

कराटे एसोसिएशन का गठन 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

उन्होने इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का ऐलान करते हुए कहा कि ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा प्रदेश में नवगठित कराटे एसोसिएशन के माध्यम से न केवल निकट भविष्य में होने जा रहे ओलंपिक खेलों में इसे शामिल किया जाएगा बल्कि प्रदेश में इस खेल को प्रमोट करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कराटे एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

नए सदस्य 

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

इस अवसर पर पदाधिकारियों का ऐलान करते हुए कैप्टन जसविंदर सिंह मीनू बेनीवाल ने बताया कि खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा को अध्यक्ष, गुरुग्राम के जस कालरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंचकूला के डॉ.नरेश मग्गू, झज्जर के आशीष राठी, जींद के सूर्य देव तथा कुरुक्षेत्र की अंजली को प्रदेश उपाध्यक्ष, कैथल के अनूप सिंह को महासचिव, सोनीपत के अनिल भारद्वाज,पानीपत के जयदेव नौलथा तथा हिसार की सुश्री कमलेश नेहरा को संयुक्त सचिव, चरखी-दादरी के मोहित को कोषाध्यक्ष, फरीदाबाद के नरवीर मलिक, हिसार के विवेक, गुरुग्राम के ललित बेदी तथा पानीपत के अंकित जागलान को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

 

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

 

About the Author