JNV 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 व 11 चयन परीक्षा 7 फरवरी को, Admit Card website पर जारी

JNV 2026: पंचकूला, जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 के तहत कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा 7 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रातः 11:00 बजे ...

JNV 2026: पंचकूला, जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 के तहत कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा 7 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रातः 11:00 बजे शुरू होगी।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा शनिवार, 7 फरवरी 2026 को जिला पंचकूला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, मौली परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी परीक्षा प्रभारी मनजीत कौर (8219381145) और गुरबीर सिंह (9671060928) से संपर्क कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और आधार कार्ड के साथ सुबह 10:00 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करें। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

 

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

 

About the Author