Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में मई की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा ...

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में मई की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) और स्थानीय मौसम एजेंसियों ने अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू के हालात बने रहने की चेतावनी दी है। कई जिलों में ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR में सूरज की तपिश और बढ़ती उमस

दिल्ली-एनसीआर में 13 से 19 मई के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन गर्म हवाएं और उमस लोगों को परेशान करेंगी। 13 से 15 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और सूरज की लुका-छुपी चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

16 मई को गरज-चमक और बारिश की संभावना है, जिससे हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन उमस बढ़ेगी। 17 से 19 मई तक मौसम साफ या आंशिक रूप से बादली रहेगा, तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा और आर्द्रता 30 से 55% तक हो सकती है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

उत्तर प्रदेश में लू की दस्तक

उत्तर प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 14-15 मई के बीच पूर्वांचल और तराई के जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर और बस्ती जैसे जिलों में रातें भी बेहद गर्म (उष्ण रात्रि) होने के आसार हैं।

16 मई से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में लू का प्रभाव और बढ़ सकता है। तराई क्षेत्रों में संभावित बारिश से कुछ राहत की उम्मीद है।

बिहार में उमस भरी गर्मी के बीच राहत की उम्मीद

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

बिहार में भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया और सुपौल में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

हवा की गति 30–40 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

राजस्थान में लू का नया दौर शुरू

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, लेकिन गर्मी का प्रकोप थमने वाला नहीं है। सीकर जिले में धूल भरी आंधी के साथ 37 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

बीकानेर में तापमान सबसे अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक 14 मई से पश्चिमी राजस्थान में लू का नया दौर शुरू हो सकता है और अधिकतम तापमान 44–45 डिग्री तक जा सकता है।

हरियाणा में तापमान में फिर से तेजी

हरियाणा में बीते दिनों हल्की बारिश और बादल छाने से कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब फिर से तापमान में इजाफा होने लगा है। फरीदाबाद में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है। बीते कुछ दिनों से दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं महसूस की जा रही हैं, जिससे लू जैसे हालात बनते जा रहे हैं।

About the Author