HKRN कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 5 साल से कम अनुभव वालों को हटाने के निर्देश

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत कार्यरत 5 साल से कम अनुभव वाले कर्मचारियों की नौकरी एक बार फिर संकट में नजर आ रही है। रोहतक में सिंचाई विभाग द्वारा HKRN के क्लास-C के 8 और ग्रुप-D के 2 ...

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत कार्यरत 5 साल से कम अनुभव वाले कर्मचारियों की नौकरी एक बार फिर संकट में नजर आ रही है। रोहतक में सिंचाई विभाग द्वारा HKRN के क्लास-C के 8 और ग्रुप-D के 2 कर्मचारियों को हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई उनके सेवा अनुभव को आधार बनाकर की जा रही है।

राज्य सरकार ने HKRN कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा गारंटी की घोषणा तो की है, लेकिन इसका लाभ केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जिनका कम से कम 5 वर्षों का अनुभव हो। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) भी जारी की जा चुकी है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

इसी नियम के तहत रोहतक में पहली बार कम अनुभव वाले HKRN कर्मचारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई है, जिससे अन्य जिलों में भी ऐसे कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है।

74 1755700634 2

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

19 अगस्त को रोहतक सिंचाई विभाग से जारी एक आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 और HKRN नियमों के तहत 5 साल से कम अनुभव वाले कर्मचारियों को सेवा से रिलीव किया जा रहा है।

इस पत्र पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता (XEN) राजेश भारद्वाज के हस्ताक्षर हैं, जो अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author