Heatwave Advisory: हरियाणा में हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी, इस समय घर से न निकलें बाहर

Heatwave Advisory: हरियाणा में गर्मी ने कहर बरसाना शुरु कर दिया है। लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 13 जून तक 9 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया ...

Heatwave Advisory: हरियाणा में गर्मी ने कहर बरसाना शुरु कर दिया है। लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 13 जून तक 9 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को 6 जिलों का तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। हालांकि इसके बाद तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। डॉक्टरों ने लू से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार ने अगले कुछ दिनों तक लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घरों में रहने की एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि लोग अपना चेहरा और सिर ढककर ही बाहर जाएं। वह चश्मे और टोपी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

About the Author