HBSE Date Sheet: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं-12वीं की डेटशीट की जारी,14 जुलाई तक होगी परीक्षाएं

HBSE Date Sheet: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने 10वीं-12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट और अंक सुधार के एग्जाम जुलाई में करवाए जाएंगे। HBSE के अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार और ...

HBSE Date Sheet: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने 10वीं-12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट और अंक सुधार के एग्जाम जुलाई में करवाए जाएंगे।

HBSE के अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंडरी एक दिवसीय कंपार्टमेंट परीक्षा और सेकेंडरी की कंपार्टमेंट पूर्ण विषय एवं अंक सुधार परीक्षाओं का आयोजन जुलाई महीने में करवाने का फैसला लिया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

4 जुलाई से 14 जुलाई तक होगी परीक्षाएं

बोर्ड अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि सीनियर सेकेंडरी की कंपार्टमेंट की एक दिवसीय परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई को करवाया जाएगा। इसी तरह सेकेंडरी की कम्पार्टमेंट, पूर्ण विषय एंव अंक सुधार परीक्षाएं जुलाई से 14 जुलाई तक होगी।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा समय

दोनों परीक्षाओं का टाइम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। एग्जाम की डिटेल एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी। संबंधित परीक्षार्थी परीक्षा कार्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आपको बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

 

About the Author