HBSE 12th Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया है। कैथल का 12वीं कक्षा का रिजल्ट 91 प्रतिशत रहा। कैथल में कुल 9426 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था जिसमें से 8578 विद्यार्थी पास हुए हैं और 176 फेल हुए है।
इसके अलावा 681 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई है। जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने बताया कि रिजल्ट में पिछले साल की तुलना में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने पास होने वाले स्टूडेंट्स को बधाई दी है और जो स्टूडेंट्स फेल हुए हैं या फिर कंपार्टमेंट आई है उन्हें ज्यादा मेहनत करने की सलाह दी है।
अर्पणदीप ने किया टॉप
कैथल के गांव श्योमाजरा के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट अर्पणदीप सिंह ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट में स्टेट में टॉप किया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ढ की तरफ से परीक्षा परिणाम में अर्पणदीप सिंह ने 497 अंक प्राप्त किए हैं।छात्र की उसे उपलब्धि पर घर, गांव और स्कूल में खुशी का माहौल रहा। विद्यार्थी को बधाई देने वाले और मिठाई खिलाने वालों का तांता लगा रहा।





