Haryna News: हरियाणा में टाइल फैक्ट्री मालिक की हत्या, बदमाशों ने आफिस में घुसकर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

हरियाणा के हयातपुर में टाइल फैक्ट्री मालिक की हत्या का मामला सामने आया है। फैक्ट्री में घुसकर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 2 हमलावरों ने दफ्तर में घुसकर फायरिंग शुरु कर दी। हमले में फैक्ट्री मालिक ...

हरियाणा के हयातपुर में टाइल फैक्ट्री मालिक की हत्या का मामला सामने आया है। फैक्ट्री में घुसकर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 2 हमलावरों ने दफ्तर में घुसकर फायरिंग शुरु कर दी। हमले में फैक्ट्री मालिक बलजीत, ड्राइवर और एक कर्मचारी को भी गोली लगी। 6 से ज्यादा आरोपी गोलियां चलाकर मौके से भाग गए।

घटना शाम की बताई जा रही है। खून से लथपथ तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने फैक्ट्री मालिक बलजीत को मृत घोषित कर दिया।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

बाइक पर सवार होकर आए हमलावर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर R-15 बाइक पर आए थे और आते ही उन्होंने अंदर मौजूद फैक्ट्री मालिक पर गोलियां चलानी शुरु कर दी।

घटना के वक्त बलजीत, ड्राइवर और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने अपने मालिक को बचाने का प्रयास किया तो उन्होंने उन पर भी फायरिंग कर दी।

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है। हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी
About the Author