Haryana Weather Update: हरियाणा में होली पर बदलेगा मौसम, बारिश से भिगेंगे लोग, आज 30 °C पहुंचेगा तापमान

Haryana Weather Update: हरियाणा का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 13 और 14 मार्च को बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, आज से लेकर 12 मार्च तक मौसम साफ रहेगा और इस दौरान तापमान ...

Haryana Weather Update: हरियाणा का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 13 और 14 मार्च को बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, आज से लेकर 12 मार्च तक मौसम साफ रहेगा और इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

दरअसल, हरियाणा में पिछले कई दिनों से दिन में तेज धूप निकल रही है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है और लोगों को दिन में गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। ये ही नहीं कुछ लोगों ने तो अभी से पंखा चलाना भी शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार होली पर मौसम एक बार फिर बदल सकता है और प्रदेश में लगातार दो दिनों तक बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में आज यानी रविवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंडी होगी। इसके अलावा दिन में तेज धूप खिलेगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा 11 और 12 मार्च को अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author