Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, देखें अपने जिले का हाल

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। 19 जून के बाद हरियाणा में मानसूनी हवाएं सक्रिय हो जाएंगी। इसे प्री मानसून की बारिश देखने के मिलेगी। हरियाणा में 28 जून को मानसून दस्तक देगा। ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। 19 जून के बाद हरियाणा में मानसूनी हवाएं सक्रिय हो जाएंगी। इसे प्री मानसून की बारिश देखने के मिलेगी। हरियाणा में 28 जून को मानसून दस्तक देगा। 3 जुलाई तक मानसून पूरी तरह से हरियाणा में एक्टिव हो जाएगा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसकी वजह से 19 जून तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

हरियाणा में 19 जून से प्री मानसूनी हवाओं के आने की संभावना से मौसम बदलने की संभावना बन रही है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने के आसार है।

18 जून को सिरसा और फतेहाबाद में बारिश के आसार कम है। हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और चरखी दादरी में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में 25 से 50 फीसदी बारिश के आसार है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

19 जून को अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 75 से 100 फीसदी तक बारिश के आसार है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, गुरुग्राम में 25 फीसदी तक बारिश की संभावना हैं। इसके अलावा पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में 25 से 50 फीसदी तक बारिश के आसार है।

 

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

About the Author