Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी के मौसम के बीच बदलाव देखने को मिल रहा है। आज प्रदेश के जींद, सोनीपत, हिसार, भिवानी समेत 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी के मौसम के बीच बदलाव देखने को मिल रहा है। आज प्रदेश के जींद, सोनीपत, हिसार, भिवानी समेत 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से बीच बीच में हल्के बादल तथा हवाएं चलने की संभावना है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित जिससे 29 मई व 30 मई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट परन्तु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित।

मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र (IMD) के अनुसार 28 मई को प्रदेश के 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25-50 प्रतिशत तक तथा 11 जिलों (कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा) में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

वहीं अन्य जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। 29 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। प्रदेश के 7 जिलों (पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद व सिरसा) में 25-50 प्रतिशत व 15 जिलों (हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है।

30 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के 5 जिलों (अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल व यमुनानगर) में 50-75 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं 4 जिलों (जींद, करनाल, पानीपत व सोनीपत) में 25-50 प्रतिशत और 13 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात) में 25 प्रतिशत तक बरसात का अनुमान है।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

इसी प्रकार 31 मई को प्रदेश के 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर) में 25-50 प्रतिशत तथा 10 जिलों (फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है।

About the Author