Haryana Weather Update: हरियाणा में 13 मार्च को इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश के लोगों को दो दिन बाद गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने हरियाणा में 13 मार्च का बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया ...

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश के लोगों को दो दिन बाद गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने हरियाणा में 13 मार्च का बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल जाएगा।

दरअसल, हरियाणा में पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ने की वजह से दिन में गर्मी महसूस हो रही है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।  ये ही वजह है कि कुछ लोगों ने तो मार्च के महीने में रात में पंखा चलाकर सोना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मौसम विभाग का कहना है कि 13 मार्च को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पंचकूला और अंबाला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी या बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा में आज यानी सोमवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस होगी। वहीं दिन में तेज धूप निकलेगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज
About the Author