Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज हरियाणा में मौसम गर्म रहने वाला है। मौसम विभाग (Weather Department) ने प्रदेश के 4 जिलों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया है। 30 अप्रैल को मौसम खुश्क रहने का बाद 1 से 3 मई तक मौसम बदलेगा जिसके चलते धूलभरी हाएं और बारिश के आसार है।
बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो 30 अप्रैल को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 1 मई को आधे से ज्यादा हरियाणा में बारिश की संभावना है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश के आसार है।
कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं, 2 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद व हिसार में बारिश के आसार है।
यह रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने आज हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और भिवानी के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। कल यानी 30 अप्रैल को 4 जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी में हीटवेव का येलो अलर्ट है। वहीं पंचकूला, यमुनानगर व अंबाला में बादलवाई, गर्जना, चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है।
1 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में आंधी-तूफान व बारिश होने की संभावना है। कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में बादलवाई, तेज हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बारिश की संभावना है।








