Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश के 57 जगहों पर बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि आज बापौली, घरौंदा, करनाल, इंद्री, रादौर, इसराना, सफीदों, जिंद, पानीपत, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, कलायत, थानेसर, पिहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकुला के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने चरखी ददरी, भिवानी, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरीखास, सांपला, रोहतक, बवानी खेरा, हंसी, हिसार, नारनौंद, खरखौदा, सोनीपत, गनौर, समालखा, बापौली, महम, गोहाना, जुलना, इसराना, सफीदों, जिंद, पानीपत, कैथल, नरवाना, टोहाना, कलायत, गुहला, पेहोवा, अंबाला, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़ और पंचकूला में बारिश की संभावना जताई है।








