Haryana Rain Alert: हरियाणा में पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में अगले तीन घंटों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें भिवानी, हिसार, रोहतक, सोनीपत और जींद में गरज और चमक के साथ बारिश के आसार है। इस दौरान 50 से 60km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टी की संभावना है।
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :08/05/2025 14:17:2) भिवानी, हिसार, रोहतक, सोनीपत, जींद, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं/ आंधी(50-60 KMPH) के साथ ओलावृष्टि की संभावना
https://x.com/IMD_Chandigarh/status/1920400472931745803
हरियाणा के साथ पंजाब के भी कुछ हिस्सों में बारिश के आसार है। पंजाब राज्य के मोगा, भटिंडा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की/मध्यम बारिश की गतिविधियां हो रही है। कुछ एक ऐसे हिस्से भी हैं जहां हल्की बारिश हो रही हैं।








