Haryana Rain Alert: हरियाणा में आसमान से गर्मी आग की तरह बरस रही है। राजस्थान से सटे इलाकों में तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शनिवार को हरियाणा में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।
हालांकि रविवार सुबह कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं अल सुबह फरीदाबाद में बारिश हुई। जबकि कैथल में बारिश जारी है। इसके अलावा सोनीपत में तेज बारिश हुई। पानीपत में भी धूप निकलने के साथ बरसात हुई है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 3 घंटे में हरियाणा के 9 जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इन 9 जिलों में सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं।






