Haryana News: हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 23 साल से फरार नकली CIA इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा में फतेहाबाद पुलिस ने 23 वर्षों से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन द्वारा फरार अपराधियों और बेल-जंपर्स की धरपकड़ के लिए चलाए ...

Haryana News: हरियाणा में फतेहाबाद पुलिस ने 23 वर्षों से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन द्वारा फरार अपराधियों और बेल-जंपर्स की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हरियाणा के जींद जिले के गांव खेड़ी निवासी राजकुमार उर्फ बिल्लू के रूप में हुई है। वह वर्ष 2002 से लगातार फरार था और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

वर्दी पहनकर की थी ठगी

Haryana police got big success

यह मामला 11 मई 2000 का है, जब आरोपी राजकुमार ने खुद को सीआईए इंस्पेक्टर बताकर पुलिस की वर्दी में फतेहाबाद जिले के गांव जांडवाला में कई लोगों से धोखे से रुपये ऐंठ लिए थे। इस मामले में भट्टू कलां थाना में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (झूठी पहचान बनाना), 420 (धोखाधड़ी) और 171 (लोक सेवक के रूप में झूठा दावा करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा

मामले की जांच और सुनवाई के दौरान राजकुमार कई बार अदालत में पेश नहीं हुआ। बार-बार अनुपस्थित रहने के कारण कोर्ट ने उसे 24 सितंबर 2002 को भगोड़ा घोषित कर दिया। तब से वह कानून से बचता फिर रहा था।

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

तकनीकी मदद से पकड़ा गया

फतेहाबाद पुलिस की पीओ (Proclaimed Offender) स्टाफ टीम ने आरोपी की तलाश में तकनीकी निगरानी और नेटवर्किंग का सहारा लिया। पीओ स्टाफ प्रभारी कुलबीर सिंह और एसआई हरफूल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और राजस्थान के बीकानेर जिले के नापासर गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार
About the Author