राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने गाड़े लट्ठ, मेडलों की हुई बरसात

बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में देश के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा है। अभी तक देश को कुल 56 मेडल हासिल हुए हैं जिसमें 19 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉंज मेडल शामिल हैं। देश की आबादी ...

बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में देश के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा है। अभी तक देश को कुल 56 मेडल हासिल हुए हैं जिसमें 19 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉंज मेडल शामिल हैं। देश की आबादी में लगभग दो प्रतिशत भागीदार हरियाणा ने इन खेलों में अपना दबदबा कायम रखा है।

 

43 खिलाड़ी हरियाणा से

cm

भारतीय दल में इस बार सबसे ज्यादा 43 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। इनमें से 17 खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी खिलाड़ियों को दमदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने के लिए बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

राष्ट्रमंडल खेलों में अमित पंघाल और नीतू घनघस ने बॉक्सिंग में गोल्ड झटका है तो साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया, रवि कुमार दहिया, विनेश फोगाट और नवीन कुमार ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता है। सुधीर ने पैरा पावर लिफ्टिंग में गोल्ड हासिल किया है। अंशु मलिक ने कुश्ती में सिल्वर, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, दीपक नेहरा और मोहित ग्रेवाल ने कुश्ती में ब्रॉंज जीता है। सागर अहलावत ने बॉक्सिंग में सिल्वर और जैसमिन लंबोरिया ने बॉक्सिंग में ब्रॉंज जीता है। संदीप कुमार ने एथलेटिक्स ब्रॉंज मेडल जीता है। महिला हॉकी टीम में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया है। टीम ने कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। 18 सदस्यीय हॉकी टीम में 8 महिलाएं हरियाणा की हैं।

 

हरियाणा के खिलाड़ियों ने धड़ाधड़ जीते गोल्ड मेडल

राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों  के बेहतरीन प्रदर्शन से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी गदगद हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने इस बार लट्ठ गाड़ दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि म्हारे पहलवानों का डंका पूरे विश्व में बजता है।

 

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति का ही परिणाम है कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने धड़ाधड़ गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में शामिल हरियाणा के खिलाड़ियों ने ना केवल खुद को साबित किया है बल्कि पदक तालिका को भी आगे बढ़ाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अपनी मेहनत के बलबूते पर इन सभी खिलाड़ियों ने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई सालों में हरियाणा ने देश को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। चाहे मुक्केबाजी की बात हो या कुश्ती की ऐसे कई खेल हैं जिसमें हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन धाकड़ रहा है। महिला और पुरुष वर्ग दोनों में ही हरियाणा के एथलीट अव्वल साबित हुए हैं।

 

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार मेडल विजेता खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा इनाम राशि देकर सम्मानित करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक के लिए डेढ़ करोड़ रुपए, रजत पदक के लिए 75 लाख रुपए और कांस्य पदक के लिए 50 लाख रुपए देगी। इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को साढ़े सात लाख रुपए मिलेंगे।

About the Author