Haryana News: हरियाणा के इस छोटे से गांव की बेटी प्रियंका ओहल्याण बनीं आर्मी में लेफ्टिनेंट, 11 साल में हो गया था मां का निधन, ऐसे पूरा किया अपना सपना

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के एक छोटे से गांव की बेटी प्रियंका ओहल्याण (Priyanka Ohalyan) भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। बैंगलोर में हुई पासिंग आउट परेड में प्रियंका (Priyanka Ohalyan became a lieutenant in the army) ...

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के एक छोटे से गांव की बेटी प्रियंका ओहल्याण (Priyanka Ohalyan) भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। बैंगलोर में हुई पासिंग आउट परेड में प्रियंका (Priyanka Ohalyan became a lieutenant in the army) ने कमीशन हासिल किया है। घर की बेटी के लेफ्टिनेंट बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है और सभी मिठाई बांटकर खुशियां मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका का जन्म गांव मोरखेड़ी के एक साधारण से परिवार में हुआ है। उनके पिता राजेश ओहल्याण वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर तैनात है। वहीं उनकी मां सरोज देवी गृहिणी थी। जिनका 2011 में निधन हो गया था।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

प्रियंका जब 11 साल की थीं, तभी उनकी मां का साया उनके सिर से उठ गया था। लेकिन, प्रियंका ने इतने बड़े दुख को अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया और लगातार मेहनत कर आगे बढ़ती गई । अब उन्होंने आर्मी में जाने के सपने को पूरा कर दिया है।

खबरों की मानें, तो प्रियंका के चाचा अनिल ओहल्याण ने बताया कि उनकी भतीजी बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रही हैं। उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई गांव हसनगढ़ के दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में की है। वहीं प्रताप स्पोर्टस स्कूल खरखौदा से 12वीं कक्षा में साइंस विषय में स्कूल में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बायोलॉजिकल में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। वहां भी द्वितीय स्थान पर रहीं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

प्रियंका ने चाचा ने ये भी बताया कि जब प्रियंका की स्नातक की पढ़ाई पूरी होने वाली थी, तो उसी दौरान उनकी भतीजी ने अक्टूबर 2020 में CDS की परीक्षा दी और परीक्षा पास करने के बाद 7 जनवरी 2021 को बैंगलोर के आर्मंड हास्पिटल में ट्रेनिंग के लिए चली गई थी।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज
About the Author