Haryana News: हरियाणा में धौला गैंग के गुर्गों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों को पैर में लगी गोली

Haryana News: हरियाणा के जींद में एक हफ्ते पहले 50 लाख रुपए की फिरौती ,टोल प्लाजा और खाद-बीज की दुकान पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस और धौला खटकड़ गैंग के गुर्गों के साथ ...

Haryana News: हरियाणा के जींद में एक हफ्ते पहले 50 लाख रुपए की फिरौती ,टोल प्लाजा और खाद-बीज की दुकान पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस और धौला खटकड़ गैंग के गुर्गों के साथ CIA पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश बुरी तरह से घायल हो गए। बदमाशों को जींद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आरोपियों की पहचान जींद के शामलों कलां और हाल निवासी मोहित के रूप में और रोहतक के इंद्रगढ़ निवासी मोहित उर्फ बोनट के रुप में हुई है। दोनों बदमाश पर 50 लाख की फिरौती मांगने और फायरिंग मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल, 3 कारतूस और कुछ खोल बरामद किए हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

सूचना के आधार पर सीआईए की टीम ने बदमाशों को घेरा

जींद CIA-1 टीम सूचना मिली थी कि उचाना में 27 मई को रात शुगर मिल, खटकड़ टोल और उचाना में बालाजी बीज भंडार की दुकान पर फायरिंग, बरसौला में फैक्ट्री संचालक से 50 लाख रुपये फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे बदमाश गांव ईक्कस हांसी ब्रांच नहर पटरी से गांव रामराय की तरफ जाते देखे गए हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

सूचना के आधार पर CIA इंचार्ज मनीष कुमार के निर्देशानुसार अनूप घनघस, संदीप मलिक समेत टीम के सदस्यों ने बदमाशों को घेर लिया। इस पर बदमाशो ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए कच्चे रास्तों से भागने की कोशिश की जिसमें पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए। जवाब में पुलिस ने बदमाशों के पैरों की तरफ गोलियां चलाई।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज
About the Author