Haryana News: हरियाणा में मां-बेटी ने की आत्महत्या, परिवार से अलग रहती थी दोनों

Haryana News: हरियाणा के पानीपत शहर की विद्यानंद कॉलोनी में एक मां-बेटी ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव उनके घर से मिले। इस बारे में पड़ोसियों ने उनके परिवार को सूचना दी। दोनों मां-बेटी अलग मकान में रहते थे। ...

Haryana News: हरियाणा के पानीपत शहर की विद्यानंद कॉलोनी में एक मां-बेटी ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव उनके घर से मिले। इस बारे में पड़ोसियों ने उनके परिवार को सूचना दी। दोनों मां-बेटी अलग मकान में रहते थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने कार्रवाई करने के साथ-साथ साक्ष्यों को जुटाया। इसके बाद शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका पंचनामा भरवाकर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की कार्ऱवाई कर रही है।

Property Registry Update: Paperless Registration 2.0 Implemented in Haryana, Know the New Benefits
Property Registry Update: हरियाणा में लागू हुआ Paperless Registration 2.0, जानें नए फायदे

पति-दो बेटे रहते हैं किराए के मकान में

मृतकों की पहचान 50 वर्षीय मां गीता और 22 वर्षीय बेटी जान्हवी के रूप में हुई है। दोनों अपने परिवार से अलग अपने मकान में रहते थे। परिवार में गीता का पति और दो बेटे भी हैं। जानकारी है कि पति और बेटों से रोजाना का झगड़ा होने के चलते मां-बेटी पिछले काफी समय से उनसे अलग हो गई थी। हालांकि मां-बेटी अपने घर में रहती थी। जबकि परिवार के अन्य सदस्य किराए के मकान में रहते हैं।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

30 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस की जांच में सामने आया कि गीता की शादी 30 साल पहले रमेश के साथ हुई थी। शादी के बाद ही दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। इसी के चलते वे अलग-अलग रहने लगे। वहीं गीता के मायके वालों को शक है कि झगड़े के चलते ही उसके पति रमेश और उसके बेटे ने मिलकर मां-बेटी को जहर देकर मार दिया है। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

 

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

About the Author