Haryana News: हरियाणा के इन जिलों में बनेगी औद्योगिक टाउनशिप, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके

Haryana News: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार औद्योगिक विकास को लेकर अहम कदम उठा रही है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होगेंगे। सरकार प्रदेश के 10 जिलों में इंडस्ट्रियल टाउनशिप ...

Haryana News: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार औद्योगिक विकास को लेकर अहम कदम उठा रही है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होगेंगे। सरकार प्रदेश के 10 जिलों में इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाने जा रही है।

विभिन्न भागों में होगा विकास
इससे न सिर्फ उद्योगों को बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि इससे प्रदेश के विभिन्न भाग भी विकसित होंगे। खासतौर पर 3 मुख्य राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के किनारे इन टाउनशिप को स्थापित करना उद्योगों के लिए सहूलियत का काम करेगा, क्योंकि इससे माल ढुलाई और ट्रांसपोर्टेशन जैसे काम आसान हो जाएंगे।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए मौके
इस प्रोजेक्ट से विभिन्न जिलों में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे नए कारखाने, फैक्ट्रियां और बिजनेस सेंटर खुलेंगे। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सीएम नायब सैनी ने अधिकारियों को 1 महीने का समय दिया है, ताकि इस प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट तैयार हो पाए।

इन जिलों में बनेगीइंडस्ट्रियल टाउनशिप
गुरुग्राम
हिसार (हिसार एयरपोर्ट के पास)
सिरसा
भिवानी
नारनौल
फरीदाबाद
जींद
अंबाला
कैथल

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author