Haryana News: हरियाणा पुलिस ने कुख्यात लुटेरे कालिया को किया गिरफ्तार, गला दबाकर लोगों को कर देता था बेहोश

  Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने राहगीरों का गला दबाकर बेहोश करके लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना को अरेस्ट कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजू उर्फ ​​कालिया ...

 

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने राहगीरों का गला दबाकर बेहोश करके लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना को अरेस्ट कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजू उर्फ ​​कालिया के रूप में हुई है। वह बिहार के मोतिहारी जिले के गांव चांदपुर का रहने वाला है और अभी गुरुग्राम में ही रह रहा था।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

जानकारी के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में पता चला है कि राजू को गैंग में कालिया के नाम से जाना जाता है और वह गर्दन दबाकर बेहोश करने में एक्सपर्ट  है। वह पहले अपने शिकार को पीछे से दबोचता है और फिर कोहनी गले पर दबाकर और दूसरे हाथ से कलाई पर पकड़ बनाकर नीचे की की दबाता है।

इससे सांस लेने में परेशानी होती है और इसका जोर मस्तिष्क पर पड़ता है। जिससे कुछ ही सैकेंड के भीतर व्यक्ति बेहोश हो जाता है और वह विरोध नहीं कर पाता है। विरोध करने का चांस कम हो जाता है। जिससे वह लूट की वारदात को आसानी से अंजाम देता है और मौके से फरार हो जाता है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

पुलिस का कहना है कि कालिया ने 1 अप्रैल की रात को गुरुग्राम के राजीव नगर में एक फर्नीचर कारोबारी से 50 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूटा फोन लूट लिया था। जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके बाद आरोपी की तलाश की गई और उसे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अरेस्ट कर लिया।

क्या बोली पुलिस 

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

खबरों की मानें, तो पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी राजू उर्फ कालिया के अपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला गया है। इससे पता चला है कि उस पर मारपीट करने, चोरी, शस्त्र अधिनियम, छीना-झपटी करने समेत 13 केस दर्ज है। फिलहाल, पुलिस ने उसके पास से लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

About the Author