Haryana News: हरियाणा में बिजली बिल डिफाल्टरों के लिए खुशखबरी, ऊर्जा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Haryana News: हरियाणा में बिजली पेंडिंग बिल डिफाल्टरों के लिए अच्छी खबर है। ऊर्जा मंत्री अनिल वीज ने बकाया बिल के भुगतान को लेकर ऊर्जा विभाग की ओर से वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू करने की घोषणा कर दी है। ...

Haryana News: हरियाणा में बिजली पेंडिंग बिल डिफाल्टरों के लिए अच्छी खबर है। ऊर्जा मंत्री अनिल वीज ने बकाया बिल के भुगतान को लेकर ऊर्जा विभाग की ओर से वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू करने की घोषणा कर दी है। अनिल विज ने कहा कि वन टाइम बिल का भुगतान करने में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। साथ ही 100 प्रतिशत सरचार्ज में भी छूट मिलेगी।

विज ने बताया किश्तों में बिल देने पर 100 प्रतिशत सरचार्ज माफ होगा। घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा इंडस्ट्री और दूसरे उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। ये दोनों उपभोक्ता अगर पेंडिंग बिल भरेंगे तो उन्हें भी 50 प्रतिशत सरचार्ज माफ की सुविधा मिलेगी।

6 महीने तक लागू रहेगी स्कीम

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

अनिल विज ने बताया कि प्रदेश में यह योजना 6 महीने तक लागू रहेगी। ऊर्जा मत्री बिजली बिल बकाएदारों से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस योजना का लाभ उठाएं।

अपना बकाया बिल जमा कर वह इस योजना का 6 महीने तक लाभ उठा सकेंगे। इस योजना का अच्छा परिणाम मिलने पर इसकी अवधि को विभाग बढ़ाने पर विचार कर सकता है।

8000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया
हरियाणा में 800 करोड़ का बिल बकाया है। इसमें 2 हजार 500 करोड़ से ज्यादा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और 5 हजार करोड़े से ज्यादा की राशि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के बकाया है।

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

बजट सत्र के दौरान भी बिजली बकाए को लेकर सरकार पर विपक्षी दलों ने हमला बोला था, जिसके बाद ऊर्जा मंत्री ने जल्द ही बकाए को लेकर वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू करने का खुलासा किया था।

 

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी
About the Author