Haryana News: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा में चयनित 25 उम्मीदवारों को CM ने दिए BDPO नियुक्ति पत्र

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज 25 नव-नियुक्त खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर बीडीपीओ को बधाई दी और कहा कि वे ग्रामीण हरियाणा के भविष्य को आकार ...

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज 25 नव-नियुक्त खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर बीडीपीओ को बधाई दी और कहा कि वे ग्रामीण हरियाणा के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

मुख्यमंत्री आज उनके आवास संत कबीर कुटीर पर आयोजित कार्यक्रम में नव-नियुक्त अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के विजन को साकार करने में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों की महत्ती भूमिका होगी। विकसित भारत की यात्रा लिखने की पटकथा का काम आपके हाथ से होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अधिकारियों के नियुक्त होने से विभाग में बीडीपीओ की कमी पूरी होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रशासन के अग्रिम पंक्ति के अधिकारी होने के नाते आप सभी की भूमिका केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि परिवर्तनकारी भी है। आपको मजबूत ग्रामीण ढाँचा तैयार करने, पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में कार्य करना होगा।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

 

हरियाणा में समाप्त हुआ खर्ची-पर्ची का दौर, अब मेरिट के आधार पर मिलती हैं सरकारी नौकरियाँ

नायब सिंह सैनी ने कहा कि आप सभी का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर हुआ है। यह हरियाणा की नई कार्य संस्कृति का प्रतीक है। वर्तमान सरकार ने ‘खर्ची-पर्ची’ की व्यवस्था को समाप्त करके यह सुनिश्चित किया है कि केवल योग्य और पात्र अभ्यर्थियों को ही सरकारी सेवा में स्थान मिले। आज गरीब परिवारों के बच्चे भी बिना पर्ची और बिना खर्ची के अपनी मेहनत के बल पर एचसीएस और बीडीपीओ के पदों पर चयनित हो रहे हैं।

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करते हुए जन समस्याओं का करें समाधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीडीपीओ के तौर पर आप सभी सरकार का चेहरा हैं, आमजन आपको सरकार के रूप में देखते हैं और बहुत सी अपेक्षाएं रखते हैं। बीडीपीओ गांव के साथ सीधे तौर पर जुड़े होते हैं, इसलिए गांव के विकास में और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में आप सबकी मुख्य भूमिका रहेगी। लोगों की जो अपेक्षाएं आपसे होंगी, उन अपेक्षाओं पर सदैव खरा उतरने का काम करें और हमेशा ईमानदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि जब भी कोई आमजन आपके पास आए तो उसकी बात को धैर्यपूर्वक सुनकर उनकी समस्या का समाधान करे और जनसेवा के अपने दायित्व का निर्वहन करें।

 

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

About the Author